Google Play Store- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE
गूगल प्ले स्टोर

Google Play Store: गूगल ने ऐसी एंड्रॉइड ऐप्स के खिलाफ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं जो आपके फोन में अत्याधिक बैटरी खाती हैं और फोन में बैटरी खत्म कर देती हैं। गूगल ने घोषणा की है कि गूगल प्ले स्टोर ऐसी ऐप्स पर वॉर्निंग लेबल दिखाएगा जो ज्यादा बैटरी  की खपत करती हैं यानी ज्यादा बैटरी को चूस लेती हैं। गूगल ने ये फीचर फिलहाल एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के यूजर्स के लिए शुरू किया है। जो ऐप इस तरह की हैं उन्हें गूगल प्ले स्टोर की रिकमंडेशन्स से हटा दिया जाएगा। दरअसल गूगल ने पाया है कि जो ऐप्स इस कैटेगरी की हैं वो एंड्रॉइड के वेक लॉक मैकेनिज्म का गलत यूज करती हैं और इनके तहत सीपीयू तब भी बैकग्राउंड में रन करता रहता है जब स्क्रीन ऑफ हो। गूगल ने ऐसी ऐप्स को बैड बिहेवियर की श्रेणी में रखा है जहां पिछले 28 दिनों में यूजर सेशन बंद रहने के बाद भी 5 परसेंट से ज्यादा पार्शियल वेक लॉक मैकेनिज्म चालू रहता है। 

प्ले स्टोर पर नए वॉर्निंग लेबल्स मिला करेंगे

जिन ऐप्स का बैटरी उपयोग ज्यादा पाया जाएगा उनके पेज पर गूगल एक चेतावनी मैसेज दिखाएगा। उदाहरण के लिए ऐसा संदेश आ सकता है कि ये ऐप बैकग्राउंड में लगातार एक्टिविटी के कारण उम्मीद से ज्यादा बैटरी की खपत कर सकता है। प्ले स्टोर पर जैसे ही यूजर्स कोई ऐप डाउनलोड करने जाएंगे अगर उन्हें इस तरह का कोई मैसेज मिलता है तो वो पहले से ही सतर्क हो सकते हैं और अपने काम के लिए कोई वैकल्पिक ऐप देख सकते हैं जो ज्यादा बैटकी की खपत ना करती हो।

यह फीचर अब सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे गूगल ने डेवलपर्स के साथ मिलकर उनके फीडबैक के आधार पर बनाया है। वेक लॉक मैकेनिज्म के आधार पर यूजर्स को इस बात की सुविधा मिलती है कि वो स्क्रीन ऑफ रहने पर अपने कुछ काम जारी रहने दे सकते हैं जैसे कि ऑडियो प्लेबैक, लोकेशन सर्विसेज या जब यूजर कोई डेटा ट्रांसफर कर रहा हो तब ये काम आएगा।

गूगल का ये फीचर कैसे आपके काम आएगा?

फोन की बैटरी लाइफ ज्यादा बेहतर रहेगी और ये लंबे समय तक चल सकती है क्योंकि ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐप्स से आप बचेंगे।

जिन ऐप्स का ऑप्टिमाइजेशन खराब होगा उनकी पहचान हो सकेगी।

डेवलपर्स के लिए भी ये फीचर काम का है क्योंकि इससे उन्हें अपने ऐप्स को बेहतर बनाने के लिए मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें 

OPPO के नए हैंडसेट की सुगबुगाहट तेज, Reno 16 Pro Max के नाम से आ सकता है नया फोन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version