प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को राजधानी दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के विस्तार से लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों तक कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ₹18,300 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर लगी है। आज से दिल्लीवासियों के लिए मेट्रो के दो नए कॉरिडोर ऑपरेशनल हो जाएंगे, जिससे उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा-

  • पिंक लाइन (12.3 KM): मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर।
  • मजेंटा लाइन (9.9 KM): दीपाली चौक से मजलिस पार्क।

इन एक कॉरिडोर के शुरू होने से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक और भलस्वा जैसे इलाकों में अब सफर और आसान हो जाएगा।

फेज 5-A का शिलान्यास

प्रधानमंत्री आज मेट्रो के फेज 5-A के तहत 16.10 किलोमीटर लंबे तीन नए प्रस्तावित कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। ये कॉरिडोर नोएडा, दक्षिण दिल्ली और आईजीआई एयरपोर्ट के बीच की दूरी को कम करेंगे-

  • आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ
  • एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1
  • तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज

सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास

आवासीय क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री GPRA पुनर्विकास योजना के तहत ₹15,200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी में सरकारी कर्मचारियों के लिए विश्व स्तरीय फ्लैट्स और आधुनिक कार्यालय स्थान (48 लाख वर्ग फुट) तैयार किए गए हैं। इन परियोजनाओं का निर्माण सेल्फ-सस्टेनेबल मॉडल पर किया गया है, जिसमें व्यावसायिक विकास से प्राप्त राजस्व का उपयोग बुनियादी ढांचे के निर्माण में किया गया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version