सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में तरुण हत्याकांड में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 2 नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने ये जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम को गुब्बारे फेंकने वाली पीसीआर कॉल मिली थी। कुछ लड़कों को मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन तरुण की मौत हो गई।

घटना वाली जगह पर नहीं था सीसीटीवी

इस मामले में शिकायत के हिसाब से अब तक 14 लोगो की गिरफ्तारियां की गई हैं। सभी आरोपियों के रोल वेरिफाई किए जा रहे हैं। गिरफ्तारियां शिकायत के हिसाब से हुई हैं। घटना वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

पुलिस बनाए है पैनी नजर

डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि दोनों परिवार 50 साल से यहां रह रहे हैं। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। एक दूसरे को बहुत समय से जानते हैं। मुहल्ले में हर एक छोटी बड़ी हलचलों पर भी नजर रखी जा रही है। 

वायरल वीडियो पर पुलिस एक्टिव

वहीं, सोशल मीडिया पर एक महिला मुसलमानों से आवाज उठाने को कह रही है। इस वायरल वीडियो पर डीसीपी ने कहा कि कई ऐसे वीडियो गलत तरीके से सर्कुलेट किए जा रहे हैं। ये सब फेक वीडियोज हैं। यहां के नहीं हैं। पुलिस इस पूरे मामले में हर तरीके से जांच कर रही है। कानून व्यवस्था अब ठीक है। सब रूटीन में आ गया है। जांच जारी है। जिस किसी भी आरोपी का इन्वॉल्वमेंट पाया जाएगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version