
भूमि पेडनेकर
India TV की ओर से SHE कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल हुई, जिन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक्टिंग से पहले वह यश राज के बैनर के नीचे सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस भूमि ने सिनेमा में प्रतिनिधित्व, आत्मविश्वास और महिलाओं की बदलती भूमिका के बारे में खुलकर बात की। इवेंट के दौरान, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर और अपनी कहानी कहने की शैली के जरिए समाज में महिलाओं के प्रति बदलते नजरिए पर भी प्रकाश डाला।
