the kerala story 2- India TV Hindi
Image Source : STILL FROM THE KERALA STORY 2
फिल्म से लिया गया सीन।

भारतीय सिनेमा के लिए साल 2026 शुरुआत शानदार रही, साल के पहले महीने में ही बॉर्डर सुपरहिट साबित हुई और कई फिल्में भी अपना बजट निकालने में पूरी तरह कामयाब रहीं। लेकिन इसके बाद आई फिल्मों ने खासा कमाल नहीं किया। कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्हें बड़े बजट के चलते बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा, जैसे ‘ओ रोमियो’ और ‘द राजा साब’। ‘बॉर्डर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एक और बड़ी हिट का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। ऐसे में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ बड़े पर्दे पर आई। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। कोर्ट-कचेहरी के चक्कर काटकर फिल्म जैसे-तैसे ही देरी से रिलीज हो पाई। जहां पहले लोगों को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन शुरुआती आंकड़े देखने के बाद लोगों की उम्मीदें धड़ाम हो गईं। जैसे-जैसे दिन बीते फिल्म ने धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन अपना बजट निकाल लिया है।

10वें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई

शुरुआत में धीमी गति और विवादों के बीच फंसी इस फिल्म ने आखिरकार अपनी डूबती नौका को किनारे लगा लिया है। कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि दूसरे हफ्ते के अंत तक अपने बजट की भरपाई कर मेकर्स को राहत की बड़ी सांस लेने का मौका दिया है। फिल्म के प्रदर्शन और आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘द केरला स्टोरी 2’ ने दूसरे रविवार यानी अपने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ दिखाई है। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 10वें दिन सभी भाषाओं में ₹3.37 करोड़ का कलेक्शन किया है। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म न केवल हिंदी बल्कि तेलुगु बेल्ट में भी अपनी पैठ बना रही है। इस कलेक्शन के साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब ₹32.90 करोड़ तक पहुंच गई है। 

बजट निकालने में सफल हुई ‘द केरल स्टोरी 2’

हम टैक्स सहित सकल कमाई यानी ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा ₹38.50 करोड़ को पार कर चुका है। फिल्म अब साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने की रेस में है और फिल्म ‘इक्कीस’ के ₹36.25 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बेहद करीब है। निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि ‘द केरला स्टोरी 2’अब तेजी से हिट की ओर बढ़त बना रही है। अगर इसी तरह फिल्म थिएटर्स में टिकी रही और इसे दर्शक मिलते रहे तो ये जल्द हिट हो जाएगी। फिलहाल फिल्म लगभग 29 करोड़ रुपये का अपना बजट निकाल चुकी है। छोटे बजट के चलते ही फिल्म को हिट श्रेणी में शामिल होने की सफलता मिल सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा था ‘द केरल स्टोरी’ का हाल

बता दें, ‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है। पिछली फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में थी। ये फिल्म भी विवादों में उलझी थी, लेकिन इसने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे, वो भी उस दौर में जब बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। इस फिल्म की पहली किश्त का बजट सिर्फ 15-20 करोड़ था, लेकिन फिल्म ने कई गुना अधिक 300 करोड़ से ज्यादा की दुनियाभर में कमाई की थी और इसी के चलते ये उस साल की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई थी। इसकी तुलना में ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई काफी कम रही है। पहली फिल्म की सफलता का खासा फायदा दूसरी किश्त को नहीं मिला है।

फिल्म का प्लॉट

‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ अपनी मूल थीम का विस्तार करते हुए केवल केरल तक सीमित नहीं है। यह फिल्म भारत के विभिन्न राज्यों की तीन होनहार लड़कियों एक स्कॉलर, एक एथलीट और एक डांसर की दर्दनाक कहानी दिखाती है। फिल्म उजागर करती है कि कैसे इन लड़कियों को धोखे वाली शादियों के जाल में फंसाकर उनके सपनों को कुचला जाता है। टूटे वादों और कड़े प्रतिबंधों के बीच यह फिल्म उनके संघर्ष और बेड़ियों में जकड़ी जिंदगी के कड़वे सच को बेहद संजीदगी से पर्दे पर उतारती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।

ये भी पढ़ें:  पार्टी में मिस्ट्री मैन संग कोजी हुईं मलाइका अरोड़ा, छिपते दिखे वहीं मौजूद रूमर्ड बॉयफ्रेंड, लगने लगीं अटकलें

भारत की जीत पर क्या बोलीं दूर बैठी अनुष्का शर्मा? लंदन से किया टीम इंडिया के लिए खास पोस्ट, हो गया वायरल

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version