सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। हालांकि, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट कब और किस समय जारी किया जाएगा, इस बात की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट्स अपने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

बिहार बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां, मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि राज्य के सभी जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से जारी है। इसके बाद ही परिणाम को घोषत किया जाएगा। 

कब हुई थी परीक्षा?

इस साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम शुरू कर दिया था। कॉपी जांच प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और बोर्ड का बोर्ड का लक्ष्य 10 मार्च तक मूल्यांकन पूरा करने का है, ताकि परिणामों को जल्द जारी किया जा सके।

पिछले साल, BSEB ने 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे और बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे घोषित किया था।

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version