reliance, reliance industries, jamnagar refinary, lpg, lpg cylinder, lpg cylinder supply, commercial- India TV Paisa

Photo:RELIANCE INDUSTRIES KG-D6 बेसिन से निकलने वाली प्राकृतिक गैस का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा आवंटन

सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी रिफाइनरी से LPG का उत्पादन बढ़ा दिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि वो गुजरात के जामनगर स्थित अपने रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स से LPG प्रोडक्शन को ज्यादा से ज्यादा करने के लिए सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से सभी जरूरी कदम उठा रही है। बताते चलें कि रिलायंस का जामनगर रिफाइनरी दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड रिफाइनिंग हब है। 

KG-D6 बेसिन से निकलने वाली प्राकृतिक गैस का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा आवंटन

रिलायंस ने बताया कि उनकी टीमें रिफाइनरी ऑपरेशन को ऑप्टिमाइज करने और LPG का उत्पादन बढ़ाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है ताकि घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई स्थिर और भरोसेमंद बनी रहे। कंपनी ने कहा कि KG-D6 बेसिन से निकलने वाली प्राकृतिक गैस को भी सरकारी प्राथमिकताओं के आधार पर उन सेक्टरों के लिए भेजा जाएगा, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। रिलायंस ने कहा कि वो भारत सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे और सभी गाइडलाइंस और ईंधन की आपूर्ति उन जगहों और सेक्टरों तक पहुंच सके, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ाया गया 

बताते चलें कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच सरकार ने मंगलवार को बयान जारी किया। सरकार ने अपने बयान में कहा कि देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ गैस का उत्पादन कर रही हैं। बयान में कहा गया कि देश में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है। देश में रोजाना 60 लाख एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई होती है। देश में किसी भी तरह की जो कमी है, उसे इंडस्ट्री से डाइवर्ट करके पूरा किया जा रहा है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version