रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
Image Source : AP
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Russia Ready To Supply Energy To Europe: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूरोपियन खरीदारों को तेल और गैस सप्लाई करेगा, बशर्ते ऐसा को-ऑपरेशन लॉन्ग टर्म हो और मॉस्को पर पॉलिटिकल प्रेशर ना डाला जाए। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों की वजह से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से यह पहली बार हुआ है जब कच्चे तेल की कीमते 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं।

पुतिन बोले- हमने कभी मना नहीं किया

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मॉस्को एशिया में भरोसेमंद पार्टनर्स के साथ-साथ EU मेंबर्स हंगरी और स्लोवाकिया को तेल सप्लाई करना जारी रखेगा। पुतिन ने कहा, “अगर यूरोपियन कंपनियां और यूरोपियन खरीदार अचानक खुद को बदलने का फैसला करते हैं और हमें लॉन्ग टर्म, सस्टेनेबल को-ऑपरेशन देते हैं, जिसमें कोई पॉलिटिकल प्रेशर ना हो, तो आगे बढ़ें। हमने कभी मना नहीं किया।”

यूरोप के साथ काम करने के लिए तैयार है रूस

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “हम यूरोपियन्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें उनसे कुछ सिग्नल चाहिए कि वो हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हैं और इस सस्टेनेबिलिटी और स्टेबिलिटी को पक्का करेंगे।” 

यूरोपियन यूनियन ने लगाया था बैन

गौरतलब है कि, यूरोपियन यूनियन ने 2022 में रूस के कच्चे तेल के समुद्री इंपोर्ट पर बैन लगा दिया था, जबकि यूक्रेन के रास्ते Druzhba तेल पाइपलाइन को हुए नुकसान की वजह से जनवरी से हंगरी और स्लोवाकिया को रूस का एक्सपोर्ट पूरी तरह से रुका हुआ है।

रूसी तेल और गैस पर लगा बैन हटे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह बयान हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के यूरोपियन यूनियन से अपील करने के कुछ घंटों बाद आया। हंगरी के पीएम ने मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से बढ़ी कीमतों को काबू में करने के लिए रूसी तेल और गैस पर लगे बैन को रोकने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें:

ईरान से जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘हमने हासिल की जीत लेकिन यह काफी नहीं’

मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर तो भड़के ट्रंप, बोले- ‘मैं खुश नहीं’

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version