Ghaziabad Hindu family Hanuman Chalisa- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
गाजियाबाद में दो पक्षों के बीच विवाद।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जहां नंदग्राम थाना क्षेत्र में कथित तौर पर हनुमान चालीसा बजाना हिंदू परिवार को महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, हिंदू परिवार घर में हनुमान चालीसा सुन रहा था जिसका विरोध मोहल्ले में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने किया और फिर विवाद इतना बढ़ा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हिंदू परिवार को लाठी-डंडे और हथौड़े तक से मारा। हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाके में तनाव का माहौल

पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है क्योंकि पीड़ित परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चिपका दिए। ऐसे में लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

पीड़ित परिवार ने क्या बताया?

India TV ने पीड़ित परिवार से बातचीत की है। वीडियो बनाने वाले ऋतिक का आरोप है कि सोमवार की सुबह  9 बजे के करीब उनके घर में हनुमान चालीसा बज रही थी। अचानक से उनके पड़ोसी आए और उनके घर के बाहर हंगामा करने लग गए और फिर लड़ाई बढ़ने लगी। ऋतिक के घर के ठीक सामने एक मुस्लिम परिवार रहता है। घर मे रहने वाले तीनों भाइयों ने मिलकर ऋतिक, उसके पिता, उसकी मां, उसकी बहन के साथ मार पिटाई की। ऋतिक का ये भी कहना है की लड़ाई घर के सामने शुरू हुई थी। मगर गली के बाहर 8-10 और लोग आ गए थे जिन्होंने हथोड़े से उनके ऊपर वार किया था।

पलायन करने की तैयारी

इस विवाद के आई विटनेस ने कंफर्म किया कि हनुमान चालीसा बज रही थी। उनके ठीक सामने रहने वाले पड़ोसियों ने इस पर आपत्ति जताई और अचानक से लड़ाई होने लगी। पीड़ित हिंदू परिवार ने अब यहां से पलायन करने की तैयारी कर ली है। ऋतिक और उसके पिता का कहना है कि अब वो इस इलाके मे नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि उनके घर में एक छोटा बच्चा है वह क्यों तेज आवाज में गाने बजाएंगे। हल्की आवाज में हनुमान चालीसा बजाने पर हमारे पड़ोसियों ने हमें मारा है। उन्होंने कहा कि अब हमें यहां डर लग रहा है। आगे भी एक मुस्लिम परिवार है, रात को भी यह हथियार लेकर यहां घूम रहे थे, हमें डर लग रहा है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: विदा होकर जा रही दुल्हन के साथ हुई खौफनाक घटना, दूल्हे के साथ दबंगों ने की पिटाई; जेवर भी लूट

‘जीजू ने सपने में छेड़ा था, हकीकत में नहीं’, साली के बयान पर 7 साल बाद एयरफोर्स कर्मी जीजा बरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version