मट्ठा कैसे बनाएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
मट्ठा कैसे बनाएं

गर्मियां आते ही खाने में दही, रायता, छाछ और मट्ठा शामिल कर लेना चाहिए। इससे पेट और पाचन दुरुस्त रहता है। गर्मियों में दही खाने से पेट को ठंडक मिलती है। हालांकि दही से कहीं ज्यादा फायदेमंद छाछ और मट्ठा को माना जाता है। गांव में ज्यादातर लोग गर्मियों में मट्ठा पीते हैं। मट्ठा दही से ही तैयार होता है लेकिन इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है। मट्ठा काफी पतला होता है जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। आप गांव के जैसा मट्ठा घर में भी बना सकते हैं। सिर्फ मिक्सी में मट्ठा बनाकर पी सकते हैं। मट्ठा पीते ही आप खुद को एकदम तरोताजा महसूस करेंगे। आइये जानते हैं मट्ठा बनाने की रेसिपी।

मट्ठा कैसे बनता है?

गांव में पहले दूध से दही जमाया जाता है। दही को लंबे समय तक मथनी से चलाकर मक्खन निकाल लिया जाता है। इस दौरान दही में पानी भी मिलाया जाता है। अब जो मक्खन निकलने के बाद बच जाता है उसे मट्ठा कहते हैं।

मिक्सी में मट्ठा बनाने की रेसिपी

पहला तरीका- घर का ताजा और गाढ़ा दही जमाकर तैयार कर लें। दही को मिक्सी में डालें और अच्छी तरह से चालएं। अब दही में बर्फ या ठंडा पानी डालकर तब तक चलाएं, जब तक कि मक्खन अलग न हो जाए। अब सारा मक्खन निकाल लें और बचे हुए मट्ठा का इस्तेमाल पीने के लिए करें।

दूसरा तरीका- एक तरीका ये भी है कि आप दही को हाथ वाली मथनी यानि रई से चलाते रहें। इसे पानी डालकर पतला करते रहें और मक्खन निकलने तक चलाएं। अब सारा मक्खन निकाल लें। बचे हुए मट्ठे का इस्तेमाल पीने के लिए करें और मक्खन से घी बना लें। आप मक्खन को ऐसे भी खा सकते हैं।

मट्ठा पीने के फायदे

  • मट्ठी पानी से पेट और पाचन बेहतर होता है। इससे गैस एसिडिटी की समस्या दूर होती है और कब्ज में राहत मिलती है।
  • मट्ठा लो कैलोरी और लो फैट होता है इसे पीने से पेट आसानी से भर जाता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
  • तेज गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए मट्ठा पी सकते हैं। इससे लू लगने का खतरा कम होता है और पानी की कमी पूरी होती है।
  • मट्ठा खाने से शरीर को लाइट प्रोटीन, कैल्शियम, विटामन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं। आपके लिए ये हेल्दी विकल्प है।

मट्ठा का इस्तेमाल कैसे करें?

मट्ठा को आप गुड़ से पी सकते हैं। मट्ठा में भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर पी सकते हैं। मट्ठा से कढ़ी बना सकते हैं। इसके अलावा मट्ठा का इस्तेमाल मट्ठे के आलू बनाने और मट्ठे की अरबी बनाने के लिए भी किया जाता है।  

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version