मामले की जांच करती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
मामले की जांच करती पुलिस

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में एक पुलिसकर्मी ने पत्नी को गले लगाकर ट्रेन के आगे सो गया। रोहतक से मदार जा रही रेलगाड़ी के नीचे कटने से दोनों के शरीर के टुकड़ें हो गए। मृतक दम्पति की सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

डीसीपी हेडक्वार्टर की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी

 28 वर्षीय मृतक सुनील डीसीपी हेडक्वार्टर की सुरक्षा में तैनात था। सुनील की ढाई साल पहले हिमांशी के साथ शादी हुई थी। सुनील गांव जौंधी का रहने वाला था। सुसाइड करने के लिए सुनील और हिमांशी बाइक पर सवार होकर आए थे। ट्रेन जैसे ही नजदीक आई, दोनों एक-दूसरे से लिपटकर ट्रेन के आगे लेट गए। इससे दोनों की मौत हो गई।

पत्नी को गले लगाकर ट्रेन के आगे सो गया पुलिसकर्मी

मृतक युवा दम्पति की पहचान समीप के ही गांव जौंधी निवासी 28 वर्षीय सुनील और उसकी 24 वर्षीय पत्नी हिमांशी के रूप में हुई है। घटना यहां रोहतक मार्ग पर गांव गुढा और जौंधी गांव जाने वाले रास्ते पर बने फाटक की है। फाटक गेटमैन कर्मबीर की मानें तो घटना करीब दो बजे की है। कर्मबीर के अनुसार, सुनील और हिमांशी बाइक पर सवार होकर आए थे। कुछ देर तक वह बाइक के पास खड़े भी रहे। उस दौरान फाटक बंद था और रेलगाड़ी के आने का इंतजार किया जा रहा था। जैसे ही रेलगाड़ी नजदीक आई तो वह पहले से ही खुदकशी के लिए तैयार थे और उन्होंने एक-दूसरे से लिपटकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए। देखते ही देखते उनके शरीर के टुकड़े हो गए। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बताया गया है कि सुनील झज्जर के डीसीपी हैडक्वार्टर की सुरक्षा टीम में तैनात था। इस युवा दम्पति की ढाई साल पहले शादी हुई थी और उनकी एक आठ माह की बेटी भी है। घटना की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर एफएसएल की टीम को बुलका प्रमाण जुटाने के बाद काजगी कार्रवाई की। बाद में दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। घटना के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट- सुनील कुमार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version