बुलंदशहर की शिखा और दिल्ली की शिखा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
बुलंदशहर की शिखा और दिल्ली की शिखा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित होने के AIR-301 विवाद के बाद अब AIR-113 को लेकर एक नया विवाद सामने आया। बुलंदशहर की शिखा के बाद अब दिल्ली की एक अन्य शिखा ने भी 113वीं रैंक का दावा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

दावे के सामने आने के बाद बुलंदशहर की शिखा ने मीडिया के सामने आकर बताया कि जिसका चयन हुआ है वह शिखा है। हमारे दोनों के नाम एक जैसे हैं और मैंने पीडीएफ में सिर्फ नाम देखा था, रोल नंबर नहीं देखा था, यह मेरी गलती थी।

दरअसल, परिणाम घोषित होने के बाद बुलंदशहर में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई थी जब यह खबर सामने आई कि एक चपरासी की बेटी शिखा ने ऑल इंडिया रैंक 113 हासिल की है। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी उपलब्धि मानते हुए जश्न मनाया।

इसके बाद, दिल्ली निवासी एक अन्य शिखा का नाम भी सामने आया। सोशल मीडिया पर उनके इंटरव्यू कॉल लेटर और रोल नंबर से जुड़े दस्तावेज वायरल हुए। दावा किया गया कि उन्होंने भी AIR-113 प्राप्त की है।

Image Source : REPORTER INPUTसोशल मीडिया पर इंटरव्यू कॉल लेटर और रोल नंबर से जुड़े दस्तावेज वायरल

दिल्ली की शिखा, जिन्होंने यूपीएससी में 113वीं रैंक हासिल की हैं, वर्तमान में हरियाणा में BDO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) के पद पर तैनात हैं। 

इससे पहले रैंक 301 पर दो कैंडिडेट्स ने अपनी दावेदारी पेश की थी। दोनों का नाम आकांक्षा सिंह है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने रैंक 301 (रोल नंबर- 0856794) हासिल की है।

(रिपोर्ट- वरुण शर्मा)

ये भी पढ़ें-

“20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था”, पुलिस पूछताछ में हमलावर ने किया खुलासा, कहा- मौका मिला, लेकिन…

कहीं लू, कहीं बारिश… UP-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version