सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

मिडल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण समूचे विश्व में तेल, गैस की सप्लाई पर अच्छा खासा असर पड़ा है। चाहे गांव हो या शहर, आज के समय में LPG गैस सिलेंडर का उपयोग हर जगह आम है। हालांकि, इस आधुनिक जमाने में जहां खाने बनाने के लिए कई तरह के इलैक्ट्रिक उपकरण भी उपलब्ध हैं। लेकिन फिर भी एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग व्यापक स्तर पर होता है। घरों से लेकर होटलों तक में अच्छे स्केल पर यूज LPG गैस को यूज किया जाता है। लेकिन क्या LPG गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है, इस सवाल के जवाब को जानते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानेंगे।

क्या LPG गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट?

क्या LPG गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट? जवाब है कि LPG गैस सिलेंडर की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। LPG गैस सिलेंडर की सिर्फ ‘टेस्ट ड्यू डेट’ होती है (जैसे, A-25), जो उसके उपर बने तीन साइड कॉलर में से एक पर लिखी होती है। ‘टेस्ट ड्यू डेट’ एक स्पेशल कोड में लिखी होती है। अधिकतर लोगों को लगता है कि स्पेशल कोड इसकी एक्सपायरी डेट होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। 

स्पेशल कोड का मतलब?

कोड फॉर्म में लिखी यह डिटेल सभी गैस सिलेंडर पर छापी जाती है। ये डिटेल अल्फाबेट A, B, C, D  से शुरू होते हैं, जो साल के 12 महीनों के बारे में बताती हैं। इसके आगे अंक भी प्रिंट होते हैं जो बताते हैं कि LPG गैस सिलेंडर तक के लिए वैलिड है। A, B, C, D  में A जनवरी, फरवरी, और मार्च मंथ के लिए होता है। B का यूज अप्रैल, मई और जून के लिए होता है। C का यूज जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए होता है। D का यूज अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के लिए होता है। उदाहरण- यदि सिलेंडर पर “c-26” लिखा है, तो सिलेंडर का परीक्षण 2026 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में होना चाहिए।

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version