muzaffarnagar rape accused encounter- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
रेप के आरोपी का एनकाउंटर।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहिद्दीनपुर गांव में गुरुवार को एक कलयुगी मामा ने अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी मामा घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। तो वहीं, परिजनों द्वारा घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इस मामले में आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है।

कैसे हुआ आरोपी का एनकाउंर?

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी मामा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके चलते देर रात जब पुलिस ने पमनावली चौकी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था तो उसी दौरान ये कलयुगी मामा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर के भागने का प्रयास किया। इसपर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें बलात्कारी मामा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी अस्पताल में भर्ती 

आरोपी को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि “वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्र में, विभिन्न स्थानों में शाम के समय चेकिंग की जाती है। इसी क्रम में थाना खतौली क्षेत्र के पमनावली चौकी के क्षेत्रा अंदर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। वहां से एक व्यक्ति गुजर रहा था। उसको भी रोकने का प्रयास किया गया। वह संदिग्ध हालत में था। तो वह भाग गया। साइड वाली रोड पर आगे जाकर फिर उसको रोकने का प्रयास किया गया। तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। आत्मरक्षा सूक्ष्म फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।”

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आगे बताया- “जब घायल अवस्था में पुलिस उसके पास पहुंची। तो उसने अपनी पहचान बताई। आज ही थाना खतौली क्षेत्र में एक बच्ची के दुष्कर्म के मामले में उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसी का यह अभियुक्त है। जिस अपराधी को गोली लगी थी उसको मेडिकल सहायता हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस मिले हैं। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह आरोपी मोहिउद्दीनपुर का ही रहने वाला है। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में ली जाएगी।” (रिपोर्ट: योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें- फतेहपुर में ‘छांगुर बाबा’ जैसा लव जिहाद गैंग, हिंदू लड़कियों को बहलाती थी फिजा खातून, केस दर्ज

Video: ‘जुमे की नमाज में ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करुंगा’, संभल के सीओ ने चेताया; सांसद बर्क ने की निंदा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version