iit delhi- India TV Hindi
Image Source : IIT DELHI
आईआईटी दिल्ली

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के एक छात्र ने सुसाइड किया है। संस्थान के न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रहने वाले B.Tech के फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

मां के साथ कैंपस के अपार्टमेंट में रहता था छात्र

यह घटना गुरुवार 12 मार्च की सुबह सामने आई। मृतक छात्र अपनी मां के साथ कैंपस के अंदर स्थित न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रहता था। छात्र की मां 10 मार्च को अपने पैतृक गांव गई हुई थीं। 11 मार्च की रात करीब 11 बजे उनकी अपने बेटे से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। अगली सुबह जब मां ने उसे बार-बार फोन किया और छात्र ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद पड़ोसियों और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया गया। जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंचे IIT दिल्ली अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

दिल्ली पुलिस की जांच में अब तक क्या मिला? 

दिल्ली पुलिस  के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण क्राइम टीम और FSL टीम ने किया है।  शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है।  ​मृतक के पिता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या फाउल प्ले का संदेह नहीं जताया है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था, जिसे प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

BNS की धारा 108 के तहत FIR दर्ज

इस मामले में IIT दिल्ली के सुरक्षा अधिकारी ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट के 24 मार्च 2025 के एक फैसले का हवाला देते हुए मामले की विस्तृत जांच की मांग की गई। शिकायत के आधार पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने FIR संख्या 75/26 दर्ज की है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब छात्र के मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी मानसिक दबाव या परेशानी में था।

यह भी पढ़ें-

ट्रेन आते ही पटरी पर लेट गया लेखपाल, 25 मीटर दूर गिरा धड़, मूकदर्शक बने रहे लोग; LIVE वीडियो आया सामने

मां ने 4 बेटियों को मारा फिर कर लिया सुसाइड, दो दिन में दो महिलाओं और पांच बच्चों की मौत का राज क्या?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version