होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हैं मुंबई के कैप्टन- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हैं मुंबई के कैप्टन

महाराष्ट्र: ईरान, इजरायल और अमेरिका के युद्ध के बीच मुंबई के दहिसर पूर्व के रहने वाले एक टैंकर जहाज के कैप्टन, जो 33 क्रू के साथ 2 मार्च से होर्मुज स्ट्रेट के पास फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि वह रोज़ मिसाइल ड्रोन को ऊपर से उड़ते हुए देखते हैं और उम्मीद करते हैं, कि इंडियन नेवी उनके टैंकर को सुरक्षित घर ले जाएगी। कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा एक टैंकर को कमांड कर रहे हैं। जिसमें 36 लाख घरेलू सिलेंडर भरने के लिए काफी LPG है। दहिसर पूर्व के रहने वाले कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा एक हफ़्ते से ज़्यादा समय से यूनाइटेड अरब अमीरात के रास अल खैमाह में होर्मुज स्ट्रेट के पास एक बड़े गहरे पानी वाले सी-पोर्ट मीना सकर में फंसे हुए हैं।

देखें वीडियो

कैप्टन ने बताया-कैसा है मंजर

जहाज़ को कुवैत के मीना अल अहमदी पोर्ट पर लोड किया गया था और यह दीनदयाल पोर्ट जा रहा था। जिसे पहले गुजरात के कच्छ ज़िले में कांडला पोर्ट के नाम से जाना जाता था। हमारे पास लगभग 60 दिनों का काफी खाना है। हमारी कंपनी “GESCO” हमारी मदद कर रही है और कंपनी ने हमें भरोसा दिलाया है, कि वह नेवी के संपर्क में है और संबंधित मंत्रालय हमारे बचाव का इंतज़ाम कर रही हैं। कैप्टन विश्वकर्मा जो जहाज़ को भारतीय जलक्षेत्र में सुरक्षित ले जाने के लिए नौसेना के काफ़िले का इंतज़ार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी आँखों के सामने मिसाइलें और ड्रोन उड़ रहे हैं और सायरन लगातार बज रहे हैं। हमें चिंता है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है।

देखें वीडियो

कैप्टन की पत्नी ने जताई चिंता

 कैप्टन की पत्नी निल्पा विश्वकर्मा ने कहा,मैं प्रार्थना कर रही हूँ कि मेरे पति और उनका क्रू सुरक्षित घर पहुंच जाएं। मैं कई दिनों से सोई नहीं हूं। मैं और मेरे दो बच्चे WhatsApp ऑडियो और वीडियो कॉल पर बात करते हैं। जहाज़ पर सिर्फ़ इंटरनेट कनेक्शन है और वह कभी कभी काम नहीं करता।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version