Salman Ali Agha- India TV Hindi
Image Source : AP
सलमान अली आगा

Salman Agha Run Out: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 13 मार्च (शुक्रवार) को ढाका के शेए-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। यह एक विवादित मुकाबला रहा। इस मुकाबले में सलमान अली आगा के रन आउट होने के बाद जमकर बवाल हुआ। दरअसल बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को जिस तरह रन आउट किया, उसके बाद मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। इस पूरे मामले पर मैच के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा ने अपनी राय रखी है।

मेहदी हसन के साथ हुए विवाद पर सलमान अली आगा ने क्या कहा?

क्रिकबज के हवाले से सलमान अली आगा ने कहा कि मुझे यकीन है कि हर किसी ने इसे देखा होगा। यह सब कुछ उस समय हिट ऑफ द मोमेंट में हुआ था। अगर आप मुझसे पूछें कि मैं क्या करता, तो मैं चीजें अलग तरह से करता। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह बस उस समय के हीट ऑफ द मोमेंट में था। यह सब कुछ नियम के तहत हुआ है और मैं ऐसा इंसान हूं जो हमेशा नियम का पालन करना चाहता हूं।

मैं खेल भावना को सबसे पहले रखता- सलमान आगा

सलमान आगा ने आगे कहा कि लेकिन हम जब हम खेल भावना की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि हालात चाहे जो भी हों, खेल भावना सबसे ऊपर होना चाहिए। लॉ के हिसाब से उसने जो किया है, वह ठीक है, और अगर उसे लगता है कि यह सही है, तो यह सही है। लेकिन मेरे नजरिए से, मैं चीजों को अलग तरह से करता। मैं खेल भावना को चुनता।

क्या है पूरा मामला?

सलमान अली आगा पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में रनआउट हुए। उस ओवर में मेहदी हसन मिराज की चौथी गेंद को मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ खेला। गेंद को रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने जूते से उसे रोक दिया। इसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद सलमान अली आगा क्रीज में लौटने की कोशिश की और दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर हुई। गेंद सलमान अली आगा के पैरों के पास ही रुक गई और उस समय आगा नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर थे। उन्हें लगा कि गेंद डेड हो चुकी है, इसलिए वह झुककर गेंद उठाने लगे ताकि उसे मेहदी हसन मिराज को वापस दे सकें। लेकिन मिराज ने तेजी दिखाते हुए गेंद को उठाया और स्टम्प्स पर थ्रो मार दिया। उन्होंने रनआउट की अपील की और थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद उन्हें आउट करार दिया। हालांकि इस फैसले से सलमान अली आगा काफी नाराज हो गए और उन्होंने मैदान पर ही मेहदी हसन मिराज से बहस शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें

VIDEO: सलमान आगा की बेवकूफी, बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में हो गए ‘कुर्बान’

काव्या मारन ने जिस अबरार अहमद पर लुटा दिए करोड़ों, वो पाकिस्तानी टीम से हो गया बाहर

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version