
बच्चे का हाथ लिफ्ट के दरवाजे में फंसा
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट में एक 7 महीने की बच्ची का हाथ दरवाजे के बीच में फंस गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कुछ लोग लिफ्ट में सवार थे। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगा, बच्ची का हाथ अनजाने में दरवाजे की दरार में फंस गया। बच्ची के हाथ फंसते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसे निकालने की कोशिश करने लगे। कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। (इनपुट: समीर शेख)
कॉपी अपडेट हो रही है…
