पुदीने की पत्तियों की खुशबू कितनी ज्यादा अच्छी लगती है। अगर इन्हीं खुशबूदार पत्तियों से चटनी बनाई जाए, तो जुबान के सारे के सारे टेस्ट बड्स खुल सकते हैं। आइए आज हम आपको पुदीने की चटनी की रेसिपी के बारे में बताते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक कप पुदीना, हाफ कप धनिया पत्ती, एक टमाटर, 3 हरी मिर्च, हाफ इंच अदरक और 3-4 लहसुन की कलियों की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप इस चटनी को बनाना सीखते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले अदरक और लहसुन को छीलकर धो लीजिए। इसके बाद पुदीने की पत्तियों और धनिए की पत्तियों को भी अच्छी तरह से धो लीजिए।

दूसरा स्टेप- पुदीने की पत्तियों के डंठल को हटा लीजिए। अब मिक्सर में एक कप पुदीने की पत्तियां और हाफ कप धनिए की पत्तियां निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इस मिक्सर में एक टमाटर, 3 हरी मिर्च, हाफ इंच अदरक, 3-4 लहसुन की कलियां, एक स्पून जीरा और नमक भी एड कर लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लेना है। अब आप इस चटनी को मिक्सर से किसी भी कांच के कंटेनर में निकाल लीजिए।

पांचवां स्टेप- चीला हो या फिर दाल चावल, रोटी हो या फिर पराठा, पुदीने की चटनी को किसी भी चीज के साथ सर्व किया जा सकता है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी लोग पुदीने की चटनी को बड़े स्वाद के साथ खाएंगे। आप खाने की किसी भी चीज के साथ पुदीने की चटनी को सर्व कर सकते हैं। बोरिंग से बोरिंग खाने में स्वाद एड करने के लिए साथ में पुदीने की चटनी को सर्व कर लीजिए। आपको कम से कम एक बार पुदीने की चटनी जरूर बनाकर देखनी चाहिए। ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही पुदीने की चटनी का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version