Cameron Green: IPL 2026 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कैंप से एक अहम अपडेट सामने आया है। KKR टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। नायर ने कहा कि ग्रीन का अब तक गेंदबाजी न कर पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि टीम की लंबी योजना में ग्रीन को आंद्रे रसेल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। ग्रीन को KKR ने पिछले साल की नीलामी में 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अभी तक गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार ग्रीन लोअर बैक इंजरी से जूझ रहे हैं और 10-12 दिनों बाद ही गेंदबाजी कर पाएंगे।

ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायर ने कहा कि जब हम ऑक्शन में गए थे, तो हमारे दिमाग में साफ था कि अगर रसेल नहीं होंगे, तो उनकी जगह कौन ले सकता है। हमें लगा कि कैमरन ग्रीन वो खिलाड़ी हैं, जो टीम के लिए वैल्यू जोड़ सकते हैं और रसेल की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम किसी खिलाड़ी को सिर्फ तात्कालिक प्रदर्शन के आधार पर नहीं चुनती, बल्कि उसके लंबे समय के प्रदर्शन और स्किल सेट को ध्यान में रखती है।

वरुण चक्रवर्ती पर भी जताया भरोसा

नायर ने वरुण चक्रवर्ती का भी सपोर्ट किया, जो हाल के मैचों में अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं। यह उनका सबसे कठिन समय नहीं है। उन्होंने इससे बड़े चैलेंज झेले हैं और उन्हें भरोसा है कि वह वापसी करेंगे। KKR को अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 अप्रैल को मुकाबला खेलना है, जहां टीम ग्रीन की गैरमौजूदगी में संतुलन बनाने की कोशिश करेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।

यह भी पढ़ें

VIDEO: पहले ही मैच में फ्लॉप हुए ओपनर बने ऋषभ पंत, 7 रन बनाकर अजीब तरीके से हुए आउट

खिलाड़ियों की होटल में मनमानी से खिसियाया PCB, अब जारी किए फिर से नए दिशा निर्देश

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version