पंजाबी सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) ने हाल ही में IndiaTV Showbiz के इंटरव्यू में अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh ) व बोहेमिया (Bohemia) के साथ संभावित कॉलेब्स पर चर्चा की।

गिप्पी ग्रेवाल का ट्रायो कॉलेब अपडेट 

इंटरव्यू में हमने पूछा कि क्या वह और हनी सिंह बोहेमिया के साथ किसी ट्रायो कॉलेब में दिखेंगे? इस पर गिप्पी पाजी ने जवाब देते हुए कहा: “देखिए गाने कभी ऐसे सोच के नहीं बनते कि हम ये करेंगे, हम वो करेंगे। कई बार माहौल ऐसा बनता है तो चीजें हो जाती हैं। मैं और हनी बहुत समय से गाना करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन दोनों बिज़ी हैं, इसलिए अभी कोई चीज़ वर्केबल नहीं हो रही। बोहेमिया के साथ भी मैंने काफी समय पहले काम किया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि तीन-चार गाने बन चुके हैं लेकिन सही टाइमिंग और माहौल का इंतजार करना पड़ रहा है।

क्या ‘Brown Rang’ है गिप्पी का पसंदीदा गाना? 

गिप्पी ने अपने हालिया एल्बम ग्लोरियस डेज के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हनी सिंह के घर में पुराने वर्ज़न को सुना और कई गाने उन्हें बहुत पसंद आए।

“मुझे अंग्रेजी बीट बहुत पसंद है। ब्राऊन रंग भी मेरे फेवरेट में शामिल है।”

फैंस को ट्रायो कॉलेब का इंतजार

गिप्पी ग्रेवाल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब यह ट्रायो कॉलेब सामने आएगा। फिलहाल, गिप्पी और हनी सिंह अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। “ऐसे प्रोजेक्ट्स का होना केवल तभी संभव है जब माहौल और टाइमिंग सही हो।”

पंजाबी म्यूजिक की शान हैं गिप्पी ग्रेवाल 

गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग और प्रोडक्शन में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके कई हिट गाने और फिल्में दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। 

हाल के समय में वह अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और फिल्मों दोनों पर लगातार काम कर रहे हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, और साथ ही हनी सिंह और बोहेमिया के साथ संभावित कॉलेब की चर्चा ने भी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version