रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का टीजर आज रिलीज हो गया है और कहानी की पहली झलक भी लोगों ने देख ली है। 2 मिनट 38 सेकेंड के इस टीजर में मेकर्स ने तगड़े VFX और रणबीर का लुक भी रिवील कर दिया है। हालांकि टीजर में सीता और रावण के किरदार को कोई खास जगह नहीं दी गई है। लेकिन इसके बाद भी टीजर अपनी पीक डिटेलिंग के लिए धुरंधर की तरह तारीफें बटोर रहा है। टीजर में अरुण गोविल जो पहले ही टीवी पर भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं, रणबीर को मुकुट पहनाते दिख रहे हैं। अरुण गोविल ने रामायण फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाया है। इस सीन को भी टीजर में दिखाया गया है और इसे देख फैन्स भी इसे धुरंधर की तरह पीक डिटेलिंग बता रहे हैं। 

टीवी के राम  बने हैं दशरथ

डायरेक्टर नितीश तिवारी की फिल्म रामायण एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे करीब 400 करोड़ रुपयों से ज्यादा बजट से बनाया जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। केजीएफ स्टारर यश को रावण के रोल के लिए चुना गया है। साई पल्लवि रामायण में सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है। लेकिन सबसे ज्यादा खास कास्टिंग है अरुण गोविल की जिन्होंने रामायण फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभाया है। अरुण ने रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भी राम का किरदार निभाया था और पूरे देश में उन्हें आज भी लोग भूले नहीं हैं। अब रामायण फिल्म के टीजर में उनका एक सीन काफी भावुक करने वाला नजर आया। इस सीन में दशरथ यानी अरुण गोविल रणबीर यानी अपने बेटे राम का अयोध्या राज्य का मुकुट पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। ये सीन काफी असरदार है और लोगों को भावुक कर रहा है। 

दीवाली पर रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म में रणबीर कपूर ने राम का रोल प्ले किया है और टीजर में उनके किरदार की झलक भी लोगों ने देख ली है। हालांकि कुछ लोगों को रामायण का वीएफएक्स कोई खास पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसकी तुलना आदिपुरुष फिल्म से भी की है। हालांकि अब देखना होगा कि फिल्म का ट्रेलर लोगों को कितना प्रभावित कर पाता है। फिल्म इसी साल दीपावली पर रिलीज की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर कोई पक्की तारीख नहीं दी है। लेकिन इसे दीवाली के आस-पास रिलीज किया जाएगा। फिल्म को नितीश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। 

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser Decoded: राज्याभिषेक का वैभव और वनवास का वैराग्य, ‘रामायण’ के टीजर में छिपे हैं ये 5 खास सीन, बयां कर रहे पूरी गाथा

‘रामायण’ का वो मुस्लिम एक्टर जिसने निभाए एक-दो नहीं, 11 किरदार, शोहरत के बाद झेली बदहाली, गुमनामी में काट रहा जिंदगी

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version