अगर आपने सही लिपस्टिक चुनी है, तो आपके चेहरे की खूबसूरती और ज्यादा निखर जाती है। वहीं, अगर आपने गलत लिपस्टिक चूज की तो आपका चेहरा कम खूबसूरत नजर आएगा। क्या आप भी इस कंफ्यूजन का शिकार हो जाते हैं कि आपके स्किन टोन के लिए कौन सा लिपस्टिक शेड अच्छा साबित हो सकता है? अगर हां, तो इस आर्टिकल में आपका कंफ्यूजन दूर हो जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जो हर स्किन टोन के ऊपर सूट कर सकते हैं।

न्यूड ब्राउन या फिर कॉफी शेड्स- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूड ब्राउन या फिर कॉफी शेड्स भारतीय स्किन टोन पर सबसे ज्यादा नेचुरल लगते हैं। आप भी लिपस्टिक के इस शेड को ट्राई करके देख सकते हैं। चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक शेड भी हर स्किन टोन पर सूट कर सकता है। इसके अलावा वार्म न्यूड लिपस्टिक शेड भी हर किसी के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आप इनमें से किसी भी शेड को ट्राई करके देख सकते हैं।

प्लम या बेरी शेड्स- प्लम पर्पल लिपस्टिक शेड कई स्किन टोन के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डार्क बेरी शेड्स चेहरे को बोल्ड लुक देते हैं। अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं, तो इस लिपस्टिक शेड को ट्राई करके देख सकती हैं। एथनिक और मॉडर्न लुक के लिए क्लासिक रेड लिपस्टिक शेड या फिर ब्रिक रेड लिपस्टिक शेड को अप्लाई करके देखा जा सकता है।

वार्म पिंक या फिर रोज पिंक शेड्स- अगर आप डार्क लिपस्टिक शेड्स नहीं खरीदना चाहती हैं, तो कोई बात नहीं, आप वॉर्म पिंक या फिर रोज पिंक शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, अगर आपको बहुत हल्का गुलाबी शेड पसंद नहीं आ रहा है, तो मैजेंटा शेड को भी ट्राई करके देखा जा सकता है। रोज पिंक लिपस्टिक शेड भी हर स्किन टोन पर सूट कर सकता है। लिपस्टिक के अलग-अलग शेड आपको अलग-अलग लुक देने का काम करते हैं।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version