AIIMS INI-SS जुलाई 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और इस परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इच्छुक उम्मीदवार AIIMS INI-SS जुलाई 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नही? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।
नेगेटिव मार्किंग और मार्किंग स्कीम
परीक्षा चाहे कोई भी हो लेकिन नेगेटिव मार्किंग को लेकर लगभग हर उम्मीदवार के मन में प्रश्न होता ही है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मन में भी ये प्रश्न होगी ही। तो बता दें कि इसका जवाब है हां, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। वहीं, हर प्रश्न का सही उत्तर देने पर एक अंक दिया जाएगा। इसके अलावा अनअटेंप्टेड प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
AIIMS INI-SS जुलाई 2026 परीक्षा: आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
कब है परीक्षा?
INI-SS जुलाई 2026 की परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त होने के बाद, उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2026 से वेबसाइट पर मौजूद ‘रजिस्ट्रेशन स्टेटस’ पेज के माध्यम से अपने आवेदनों की स्थिति (स्टेटस) देख सकते हैं, जिसमें किसी भी आवेदन के अस्वीकृत होने की जानकारी भी शामिल होगी।