केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। इसमें 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 में थ्री लैंग्वेज फॉर्मूला को चरणबद्ध तरीके से लागू करने और क्लास 9 के लिए गणित और विज्ञान की दो-स्तरीय प्रणाली शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, 2027–28 के शैक्षणिक सत्र से ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (CT और AI) को भी शुरू किए जाने की संभावना है। 

थ्री लैंग्वेज फॉर्मूला

  • CBSE द्वारा जारी किए गए नए सेकेंडरी स्कूल पाठ्यक्रम के अनुसार, भाषा विषयों को तीन स्तरों – R1, R2 और R3 में व्यवस्थित किया जाएगा। R1 (भाषा 1) छात्र की मुख्य भाषा होगी, R2 एक अलग भाषा होगी, R3 (तीसरी भाषा) इस शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 6 से अनिवार्य होगी और 2030–31 तक कक्षा 10 तक पूरी तरह से लागू हो जाएगी।
  • R1 और R2 में चुनी गई भाषाएं एक जैसी नहीं हो सकतीं और उन्हें एक ही समय पर एक से ज्यादा लेवल पर नहीं दिया जाना चाहिए। CBSE के नोटिफिकेशन में बताया गया है, “भाषाओं में भारत की दो आधिकारिक भाषाएं, यानी हिंदी और अंग्रेजी, और 42 अन्य भाषाएं शामिल हैं। इस तरह, भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध सभी अनुसूचित भाषाओं के अलावा, अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं और विदेशी भाषाएं भी दी जा रही हैं।”

CBSE 9वीं-10वीं का नया पाठ्यक्रम डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम( क्लास 9, क्लास 10, क्लास 11, क्लास 12) डाउनलोड हेतु सीधा लिंक

क्लास 9 से गणित और विज्ञान में दो-स्तरीय व्यवस्था

2026–27 के शैक्षणिक सत्र से गणित और विज्ञान में दो-स्तरीय व्यवस्था लागू होगी। सभी छात्र गणित का मानक पाठ्यक्रम पढ़ेंगे, जिसमें तीन घंटे की 80 अंकों की एक सामान्य परीक्षा शामिल होगी। वहीं, एक ‘एडवांस्ड’ (उन्नत) भाग में 25 अंकों का एक अलग पेपर होगा, जिसका उद्देश्य उच्च-स्तरीय चिंतन कौशल (HOTS) का परीक्षण करना होगा।

यह नया पाठ्यक्रम, गणित की मौजूदा ‘बेसिक’ और ‘स्टैंडर्ड’ व्यवस्था की जगह लेगा। गणित और विज्ञान में यह दो-स्तरीय व्यवस्था (स्टैंडर्ड + एडवांस्ड) 2026–27 में शुरू होगी, और 10वीं कक्षा के लिए पहली बोर्ड परीक्षा 2028 में आयोजित की जाएगी।

सोशल साइंस के लिए नया पाठ्यक्रम

सोशल साइंस के लिए नई पाठ्यपुस्तकें होंगी, जो ‘स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा’ (NCFSE 2023) के अनुरूप होंगी। इन पुस्तकों में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र को शामिल किया गया है, जिसमें केस स्टडी, मानचित्र और डेटा विश्लेषण पर विशेष जोर दिया गया है। मूल्यांकन की संरचना के अनुसार, थ्योरी पेपर 80 अंकों का होगा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version