Shreyas vs Khaleel: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने दूसरे मैच पंजाब किंग्स का सामना करेगी। इस मैच में चेन्नई की नजरें वापसी करके सीजन की पहली जीत दर्ज करने पर होगी। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाजों की अग्नि परीक्षा होगी। दरअसल पंजाब किंग्स के पास प्रभसिमरण सिंह, कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज होंगे। चेन्नई के गेंदबाज ऐसे में जल्द से जल्द पंजाब के बल्लेबाज को आउट करना चाहेंगे। लेकिन जिस बल्लेबाज को पंजाब की टीम जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे वो कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर होंगे।
खलील अहमद और श्रेयस अय्यर के बीच होगी रोमांचक टक्कर
CSK vs PBKS मैच में जिस गेंदबाज से श्रेयस अय्यर को सबसे ज्यादा खतरा होगा वो खलील अहमद होंगे। खलील के खिलाफ श्रेयस के आंकड़े बेहद ही खराब है, वह आईपीएल में कई बार खलील अहमद की गेंद पर आउट हो चुके हैं। ऐसे में इस मैच अप पर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में अब तक श्रेयस ने 8 पारियों में खलील का सामना किया है। वहां श्रेयस उनके खिलाफ खुलकर रन नहीं बना पाए हैं।
आईपीएल में खलील अहमद के खिलाफ कैसा है श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड?
श्रेयस अय्यर ने खलील अहमद के खिलाफ 8 पारियों में बल्लेबाजी की है। वहां उन्होंने कुल 25 गेंदों का सामना किया है, जिसमें से उनके बल्ले से 33 रन आए हैं। इस दौरान खलील 3 बार श्रेयस को आउट कर चुके हैं। इस दौरान उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 132 का रहा है। खलील एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और श्रेयस अक्सर ही लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। अब देखना ये होगा कि इस मैच में खलील अहमद के खिलाफ श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन कैसा रहता है।
फैंस को देखने को मिल सकता है हाई स्कोरिंग मुकाबला
CSK vs PBKS मैच को लेकर बात करें तो वहां फैंस को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। चेन्नई की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहती है, ऐसे में फैंस को यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भी मुकाबले खेले गए थे, जहां बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला था। अब देखना ये होगा कि इस मुकाबले में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।
यह भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना