फर्रुखाबाद: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसे हादसे भी होते हैं, जिनकी वीडियो बेहद दर्दनाक होती है। ऐसा ही एक मामला फर्रुखाबाद जिले से सामने आया है। यहां एक महिला थार और दीवार के बीच दब जाती है, जिसका वीडियो पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि थार गाड़ी अपने आप पीछे की तरफ आती है और वहां खड़ी महिला को टक्कर मार देती है। हालांकि महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पीछे दीवार और थार के बीच में आने से उसकी मौत हो गई। 

गाड़ी पार्क करते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां शहर की आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआइसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में 70 वर्षीय महिला ने गेट खोला और थार गाड़ी अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद करने लगी। इस दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी खड़ी कर दी। वहीं वृद्ध महिला गेट बंद ही कर रही थी, तबतक  हैंडब्रेक ना लगे होने की वजह से गाड़ी अपने आप पीछे की तरफ आने लगी। महिला ने गाड़ी आते हुए नहीं देखा और गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। 

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

महिला कुछ दूर तक गाड़ी के साथ-साथ गई, लेकिन पीछे बनी दीवार पर गाड़ी और महिला दोनों टकरा गईं। दोनों के बीच में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी। मामला पारिवारिक होने की वजह से परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक महिला की पहचान सरला कटियार के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं मिली है। वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। (इनपुट- सुरजीत कुशवाहा)

यह भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में चोरी, खुद को मेड बताकर महिला ने पूरे घर में किया हाथ साफ; बुजुर्ग महिला को किया बेहोश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version