मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के लिए जनवरी 2026 के आखिर में कुछ दिन तनाव भरे रहे, जब उनके जुहू वाले घर के बाहर गोलीबारी की एक घटना हुई। हाल ही में अपनी कॉमेडी हिट्स और ‘कॉप यूनिवर्स’ के लिए मशहूर इस डायरेक्टर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ। इस पर यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग कमेंट बॉक्स में उनके लिए अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
इस तनावपूर्ण माहौल के बीच रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, कैप्शन में लिखा कि ‘इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए, अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है।’ इससे पहले खबर थी कि कुछ लोगों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को कड़ी सुरक्षा दी। इस फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
गोलमाल 5 की शूटिंग हुई शुरू
काम की बात करें तो वह अपनी कॉमेडी-ड्रामा फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ के साथ वापस आ गए हैं। चार फिल्मों के बाद गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो के साथ इसकी घोषणा की थी, जिसमें पुरानी टीम और एक सरप्राइज गेस्ट नजर आया। फिल्म अभी प्रोडक्शन में है और इसके 2027 की शुरुआत में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
गोलमाल 5 की धांसू कास्ट
फिल्म की पुरानी कास्ट, जिसमें अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और कुणाल खेमू शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि शरमन जोशी, जो पहली फिल्म का हिस्सा थे। वह भी वापस नजर आने वाले हैं। कमाल की बात यह है कि अक्षय कुमार भी इस कास्ट में शामिल हो रहे हैं। वह अपने किरदार के लिए गंजे हुए हैं। एक वायरल BTS क्लिप में उन्हें सेट पर अजय देवगन को मजाकिया अंदाज में किस करते हुए देखा गया। इससे पहले रोहित शेट्टी ने इस बात की पुष्टि की थी कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ साल 2026 में फिर से देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें-
