तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस बीच, तमिलनाडु का ओपिनियन पोल सामने आया है। MATRIZE के ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन और पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले NDA (AIADMK+BJP) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
कौन कहां खड़ा है?
कुल 234 सीटों वाले सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है। MATRIZE ओपिनियन पोल के अनुसार, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन पलानीस्वामी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।