himachal chunav- India TV Hindi News

Image Source : PTI
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। सत्तारूढ़ बीजेपी जहां विकास के अपने एजेंडे पर सवार होकर चुनावी सफलता दोहराने की उम्मीद कर रही है वहीं, विपक्षी कांग्रेस मतदाताओं से निवर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करने की चार दशक पुरानी परंपरा का पालन करने का अनुरोध कर रही है। पर्वतीय राज्य में 55 लाख से ज्यादा मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।

Live updates :Himachal Pradesh Election 2022 LIVE

Refresh


  • 11:44 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    काजा के ताशीगंग में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र

    निर्वाचन आयोग ने राज्य के लाहौल स्पीति जिले के स्पीति इलाके में काजा के ताशीगंग में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र बनाया है। यह मतदान केंद्र 15,256 फुट की ऊंचाई पर है और वहां 52 मतदाता हैं।






  • 11:43 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कुल 7,884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

    मतदान के लिए कुल 7,884 मतदान केंद्र बनाए हैं जिसमें दूरदराज इलाकों में तीन पूरक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। इनमें से 789 संवदेनशील और 397 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।






  • 11:41 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    हिमाचल में रहा है हर बार सत्ता बदलने का इतिहास

    कांग्रेस ने 2021 में पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी और इस साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत नौ राज्यों में हार झेली है। भाजपा के लिए हिमाचल प्रदेश में जीत प्रधानमंत्री मोदी की एक और उपलब्धि होगी, जिन्होंने पार्टी के संदर्भ में ‘‘सत्ता समर्थक लहर’’ का नारा दिया है। हिमाचल प्रदेश का हर बार सत्ता बदलने का इतिहास रहा है।






  • 11:40 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कांग्रेस के लिए BJP से हिमाचल छीनना अपने अस्तित्व का सवाल

    पिछले दो चुनावों में लचर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के लिए भाजपा से हिमाचल प्रदेश छीनना अपने अस्तित्व का सवाल है। कांग्रेस के लिए यह और अहम है क्योंकि 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति (मल्लिकार्जुन खरगे) ने पार्टी की कमान संभाली है और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार से पूरी तरह दूर रहे हैं।





India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version