twitter- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Abdu Rogik

अब्दू रोजिक कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं। ऐसी अफवाहें थी कि अब्दु चिकित्सा कारणों से दो दिनों के लिए बाहर गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे, लेकिन अभी तक घर में अब्दू रोजिक  की वापसी नहीं हुई है। खबरों के अनुसार अब्दू चिकित्सा कारणों से नहीं बल्कि एक वीडियो गेम बनाने के लिए बाहर आए थें। बता दें लाइव मोशन कैप्चरिंग के लिए अब्दू को बाहर बुलाया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मुकेश अंबानी से मिलेंगे आज ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चे, 300 किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार

इस टीजर वीडियो में अब्दू एक टेबल के सामने खड़े है और बर्गर खाते हुए बॉक्सिंग रिंग की तरफ जा रहे हैं। शो में काफी बार अब्दू ने बताया था कि उन्हें बर्गर बहुत पसंद है। इस टीजर में फेस नहीं दिखाया गया है, लेकिन साफ पता चल रहा है कि ये अब्दू ही हैं। बिग बॉस से बेघर होने के बाद अब्दू इंस्टाग्राम पर लाइव भी आए थें। लाइव में उन्होंने बोला था ‘ बिग बॉस’ अच्छा शो है। आई लव बिग बॉस। मुझे सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। साथ ही अब्दू ने बताया था कि वह जल्द ही शो में वापसी करेंगे।

Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ पर नहीं पड़ा ‘सर्कस’ रिलीज होने का असर, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अब 12 फरवरी, 2023 को खत्म होगा। बिग बॉस के 16वें सीजन की मेजबानी भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कर रहे हैं, यह शो 1 अक्टूबर से शुरू हुआ। रियलिटी शो के दर्शकों की संख्या में काफी मांग देखी जा रही है और इसे फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version