महेश उर्फ मुंडी हुआ गिरफ्तार
गुरुग्राम: दिल्ली पुलिस को हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ी सफलता मिली है। सुंदर भाटी गिरोह से जुड़े 24 साल के एक शख्स को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी जिले के शाहबाजपुर गांव के रहने वाले महेश उर्फ मुंडी (24) को पालम विहार अपराध इकाई के एक दल ने रविवार रात को कसोला चौक से गिरफ्तार किया और चोरी की कार भी जब्त कर ली।
महेश का साथी अभी भी फरार है। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से एसपीआर रोड पर नौ सितंबर को दो अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बंदूक की जोर पर कार लूट ली थी। कांस्टेबल जी20 में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहा था। (इनपुट: भाषा)
कॉपी अपडेट हो रही है…