इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी

इज़राइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध का आज तीसरा दिन है। अभी भी दोनों के बीच संघर्ष जारी है। जानकारी के मुताबिक इस युद्ध में अभी तक दोनों पक्षों के लगभग 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध में अब तक इजराइल के 600 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं, हमास ने इजराइल के लगभग 100 लोगों को बंदी भी बना लिया है। तो वहीं इजराइल की सेना भी हमास पर लगातार हमले कर रही है। पिछले 2 दिनों में हमास के करीब 370 लोग मारे गए हैं और 2200 के करीब लोग इस युद्ध में घायल हुए हैं।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version