shaan Khatter Chandni Bainz- India TV Hindi

Image Source : VIRAL BHAYANI
ईशान खट्टर-चांदनी बेंज

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ईशान को इसके पहले भी कई बार मलेशियाई मॉडल चांदनी बेंज के साथ स्पॉट किया जा चुका है। तभी से ईशान खट्टर की लव लाइफ को लेकर कई तरह अटकलें लगाई गईं। हालांकि दोनों इन अटकलों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन दोनों को आए दिन एक-साथ देखा जाता है। हाल ही में ईशान और चांदनी डिनर डेट के बाद नजर आए थे। दोनों रेस्टोरेंट के बाहर हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए, जिससे उनके रिश्ते के बारे में चल रही अफवाहों को और हवा मिल गई।

ईशान खट्टर-चांदनी बेंज हुए स्पॉट 

रविवार, 22 अक्टूबर की रात को ‘धड़क’ फेम ईशान खट्टर को उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ कार से बाहर निकलते देखा गया। ईशान सफेद शर्ट और ग्रे पैंट के साथ और चांदनी ने सफेद टॉप और डेनिम स्कर्ट, सफेद स्नीकर्स के साथ सफेद पर्स कैरी किया हुआ था। दोनों काफी स्टाइल लुक में नजर आए। अफवाह के बीच दोनों के जोड़े को हाथों में हाथ डाले मुंबई के रेस्टोरेंट के अंदर जाते हुए देखा गया। कुछ समय पहले दोनों को एक सगाई के फंक्शन में भी साथ देखा गया था। 

ईशान-चांदनी के बारे में
ईशान खट्टर के बारे में पहले अफवाह थी कि वह फिल्म ‘खाली पीली’ में अपनी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल दोनों अलग हो गए थे। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर-चांदनी के साथ अपेन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। चांदनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह एक फैशन मॉडल हैं। इन अफवाहों के बावजूद ईशान और चांदनी ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। 

ईशान खट्टर का वर्कफ्रंट
ईशान खट्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। हालांकि 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क’ से उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा वो  ‘ए सूटेबल बॉय’, ‘खाली पीली’ और ‘फोन भूत’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं वो जल्द ही ‘वॉर ड्रामा पिप्पा’ में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘द परफेक्ट कपल’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-

सलमान-कैटरीना की Tiger 3 का ‘लेके प्रभु का नाम’ गाना हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने बढ़ाई गाने की शान

Apurva से तारा सुतारिया का पहला लुक आया सामने, खतरनाक अंदाज में नजर आईं

Malaika Arora ने मुन्नी बदनाम से लेकर माही वे तक, इन सुपरहिट गानों में अपने डांस मूव्स से मचाया था तहलका

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version