Devoleena Bhattacharjee- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
कुछ इस तरह शादी के बाद पहली दिवाली मनाएंगी देवोलीना भट्टाचार्जी

देश भर में हर जगह दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स के यहां दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक बाद एक पार्टियां हो रही हैं जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं टीवी के सेलेब्स भी दीवाली को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, खासकर वो जिनकी शादी के बाद अपने पार्टनर संग पहली दिवाली है। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल है जो शादी के बाद पति संग पहली दिवाली मनाने को लेकर काफी एक्साटेड नजर आ रही हैं। 

शादी के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी मनाएंगी पहली दिवाली

देवोलीना भट्टाचार्जी की पहली दिवाली मनाने की एक्साइटमेंट के बारे में हम उनके हालिया पोस्ट को देकखर कह रहे हैं। हाल ही में  देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टा पर अपनी दिलावी की तैयारियों को लेकर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने धनतेरस पूजा से लेकर दीविली शाॅपिंग तक की झलक फैंस को दिखाई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी दिखाया है कि पहली दिवाली पर वह किस तरह से सज-धज कर तैयार होने वाली हैं। 

इस तरह देवोलीना भट्टाचार्जी ने की पहली दिवाली की तैयारी

Image Source : INSTAGRAM

देवोलीना भट्टाचार्जी ने पहली दिवाली के लिए लगवाई हाथों में मेहंदी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने हाथों में रची मेहंदी की एक तस्वीर शेयर कर की हैं जिसमें वो बिल्कुल दुल्हन जैसी मेहंदी लगवाई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो खुशी-शुशी अपनी मेंहदी को फ्लॅाट करती हुई नजर आ रही हैं। अदाकारा की ये पोस्ट बताती है कि वो पहली दिवाली के लिए सुपरएक्साइटेड हैं। इस वीडियो के अलावा एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने धनतेरस की झलकियां दिखाई हैं। इन सब के अलावा  देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ और तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है, जिसमें वह दिवाली की शॉपिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान ओरेंज कलर के सूट मेंं एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

दूसरे धर्म में शादी करके भी देवोलीना मनाती हैं हर त्योहार

बता दें कि अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुस्लिम धर्म के फिटनेस ट्रेनर शहनवाज शेख संग शादी रचाई थी। अदाकारा ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। हालांकि दूसरे धर्म में शादी करने के बाद भी देवोलीना भट्टाचार्जी हर एक त्योहार को सेलीब्रेट करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पंसद करते हैं। 

 

ये भी पढ़ें- 

टीवी की इस मशहूर एक्ट्रस को हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अगस्त्य नंदा के डेब्यू पर अमिताभ ने दिया ऐसा रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

धर्मेंद्र की इस हिरोइन ने एक ही पति से तीन बार की थी शादी, यह थी वजह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version