Shah rukh khan- India TV Hindi

Image Source : X
शाहरुख खान।

साल 2023 पूरी तरह से शाहरुख खान का है। साल की दो सबसे बड़ी हिट फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ देने के बाद अब शाहरुख खान अपनी तीसरी फिल्म के साथ आ रहे हैं। साल का अंत शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘डंकी’ से करने वाले हैं। शाहरुख खानी की फिल्म की कई झलक ड्रॉप 1 से ड्रॉप 4 के रूप में सामने आ चुकी हैं। फिल्म क्रिसमस पर धूम मचाने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले ही शाहरुख खान वैष्णो देवी पहुंचे हैं। वैष्णो देवी मंदिर के बाहर से शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन शाहरुख खान अपनी हैवी सिक्योरिटी की साथ माता के दर्शन के लिए चढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। 

वायरल हो रहा वीडियो

‘पठान’ और ‘जवान’ की रिलीज से पहले भी शाहरुख खान माता के दर पहुंचे थे। उन्होंने इस बार की तरह ही सादगी से पहले भी वैष्णो देवी के दर्शन किए। सामने आए वीडियो में वो ब्लैक लॉग्न जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर को टोपी से कवर कर रखा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। अब लगता है माता के दर्शन के बाद इस बार भी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म सुपरहिट होने वाली है। 

यहां देखें वीडियो 

ऐसी है कहानी

कुछ दिनों पहले ही ‘डंकी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। सामने आए ट्रेलर में पंजाब की पृष्ठभूमि पर कहानी दिखाई जा रही है। ट्रेलर में शाहरुख खान पुरानी कहानी दिखाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान, पंजाब से गैरकानूनी तरीके से विदेश जाने की कहानी विक्की कौशल और तापसी के साथ लेकर आए हैं। चार दोस्तों की कहानी कैसे भारत से विदेश जाएगी ये इस फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक दिखाता है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वीडियो में आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित कई और रंगीन किरदारों की झलक देखने को मिल रही है। ‘डंकी ड्रॉप 4’ देखकर जाहिर हो रहा है कि ये किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है। ये फिल्म क्रिसमस यानी 22 दिसंबर पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

फिल्म ‘डंकी’ के बारे में खास बातें 

‘डंकी’ राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की एक साथ पहली फिल्म है। निर्देशक ने यह बताया है कि फिल्म अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। ‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। 

ये भी पढ़ें: TV के ‘शेर’ सिद्धार्थ शुक्ला की लाइफ आईं कई हसीनाएं, एक की बाहों में तोड़ा दम

सुपरस्टार रजनीकांत को ऐसे मिला था पहली फिल्म का ऑफर, आज हैं इंडस्ट्री के बेताज बादशाह

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version