President Droupadi Murmu, Ram mandir- India TV Hindi

Image Source : ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला राम मंदिर का निमंत्रण

नई दिल्ली:अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी मिला है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया।

बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति को मिला था निमंत्रण

इससे पहले बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। धनखड़ ने कुमार और मिश्रा से कहा, ”मैं अपनी तीन पीढ़ियों के साथ निश्चित तौर पर अयोध्या धाम आऊंगा और आपको (यात्रा के) समय के बारे में बताऊंगा.मैं निमंत्रण पाकर अभिभूत हूं।” 

22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

धनखड़ ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह ऐसे युग में हैं जहां सदियों बाद यह काम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा, “हमारे संविधान के आवश्यक मूल्य भगवान राम से लिए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों से संबंधित खंड में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण किया है। यह राम राज्य में इन अधिकारों के अर्थ का संकेत देता है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version