hawaii earthquake- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
हवाई में भूकंप के जोरदार झटके

अमेरिका के हवाई में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूकंपविज्ञानियों ने बताया कि शुक्रवार को हवाई में जोरदार भूकंप आया, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि 5.7 तीव्रता का भूकंप हवाई के मुख्य द्वीप पर पाहाला के पास आया, जिसका केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 37 किलोमीटर (23 मील) नीचे था। एक वेबसाइट ने यूएसजीएस के हवाले से बताया कि भूकंप पूरे मुख्य द्वीप पर महसूस किया गया। एजेंसी ने कहा कि जान-माल के नुकसान की संभावना कम है।

हवाई में 6 सक्रिय ज्वालामुखी 

बता दें कि विशाल टेक्टोनिक प्लेट के बीच में होने के बावजूद भी हवाई शहर धरती का भूकंपीय रूप से सक्रिय हिस्सा है। यहां किलाउआ सहित 6 सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं। जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं, जो हेलीकॉप्टर से हवाई के बिग आइलैंड पर इसका नजारा देखने आते हैं। इतना ही नहीं, यह दुनिया के सबसे बड़े ज्वालामुखी मौना लोआ का भी स्थान है। यह ज्वालामुखी साल 2022 में जब फटा था तो एक सप्ताह तक शांत नहीं हुआ था। तब यह चार दशकों में पहली बार फूटा था। तब इसमें से 60 मीटर (200 फीट) ऊंचाई तक लावा के फव्वारे उठे थे, जिससे पिघले हुए लावा की नदियां बहने लगी थीं। 

यह खबर अपडेट हो रही है…

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version