Isha Ambani- India TV Hindi

Image Source : X
ईशा अंबानी के सिंपल लुक की हो रही वाहवाही

अंबानी परिवार यूं तो अपनी शानो -शौकत के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस परिवार में एक मेंबर ऐसा भी है, जो अपनी सिंपलिसिटी के लिए मशहूर हैं। वो कोई और नहीं बल्कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी हैं। वैसे तो ईशा अंबानी को आपने अकसर किसी इवेंट या किसी फंक्शन में लाखों-करोड़ों के गहने और कपड़ों में ही देखा होगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि ईशा हमेशा की क्लासी लुक ही कैरी करती हैं। कई बार तो अंबानी परिवार की लाडली अपनी सादगी से भी लोगों का दिल चुरा लेती हैं। 

ईशा के सिंपलिसिटी ने जीता फैंस का दिल 

अब हाल ही में ईशा अंबानी को उनके पति आनंद पीरामल संग डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ईशा ने ब्लैक कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी,जबकि उनके पति आनंद पीरामल सफेद प्रिंटेड शर्ट और ऑफ व्हाइट पैंट कैरी किए नजर आए। दोनों कपल इस दौरान बेहद ही सिंपल लग रहे थे। मजे की बात तो ये है कि ईशा का ये सिंपल लुक देख कुछ लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं पाए। हमेशा क्लासी लुक्स से लोगों का अटैंशन ग्रैब करने वाली ईशा का ये सिंपल लुक हर किसी को हैरान कर रहा है। फिलहाल ईशा की सिंपलिसिटी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं इससे पहले भी ईशा कई मौके पर इसी तरह से सिंपल लुक में स्पाॅट हो चुकी हैं। जिसे देख ये कहना गलत नहीं होगा की इतने अमीर परिवार से जुड़े होने के बाद भी ईशा को सिंपल लुक में रहना पसंद है। 

ईशा-आनंद की शादी

बता दें कि ईशा अंबानी ने आनंद पिरामल से साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी एंटीलिया में बड़े ही भव्य अंदाज में हुई थी। मुकेश अंबानी ने बेटी की शादी में करोड़ों खर्च किए थे, जिसकी चर्चा आज तक होती है। वहीं शादी के 4 साल बाद ईशा ने 2022 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा है। हालांकि दो बच्चों की मां होने के बाद भी ईशा ने खुद को काफी मेनटेन कर के रखा हुआ है। 

ये भी पढ़ें:

‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस सारा खान हिजाब पहने आईं नजर, तस्वीरें शेयर कर कहा- ‘दिखावा करने के लिए धार्मिक स्थलों पर’…

अजय देवगन की ‘शैतान’ अब ओटीटी पर आ रही है खौफ फैलाने, जानिए कब और किस प्लेटफार्म पर देखें फिल्म?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version