Anant ambani- Radhika Merchant- India TV Hindi

Image Source : X
इस क्रूज पर होगी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है। अब अंबानीज के यहां कोई जश्न हो और उसकी चर्चा न हो भला ऐसा हो सकता है। अंबानीज एक बर्थडे पार्टी भी काफी ग्रैंड लेवल पर मनाते हैं। ऐसे में बात जब घर से छोटे लाडले की शादी की तो इसमें वो खर्च करने से कैसे चूक सकते हैं। वैसे तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई के महीने में राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन शादी से पहले उनके लिए अंबानी परिवार एक के बाद एक प्री-वेडिंग का आयोजन कर रहे हैं। जहां पहले अंबानी फैमिली ने मार्च की शुरुआत में गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका के लिए ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया था, जिसकी चर्चा लंबे समय तक रही थी। वहीं इस बार अब इटली में क्रूज परअनंत-राधिका के लिए सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन पार्टी होस्ट की जा रही है। जिस क्रूज पर अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग का जश्न होने वाला है उसका नजारा देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। 

देखिए क्रूज का इनसाइड नजारा 

बता दें कि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 31 मई के बीच होगी। चार दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन की डिटेल भी सामने आ चुकी है, जिसमें 28 मई को महामानों का क्रूज पर स्वागत किया जाएगा। इस क्रूज का नाम सेलिब्रिटी एसेंट है, जो माल्टा में बना है। इसमें 5 स्टार होटल वाली सारी सुविधाएं हैं और ऐसे में ये पानी पर तैरता हुआ एक आलीशान रिसोर्ट है। नीचे वीडियो में आप भी इस आलीशान क्रूज का इनसाइड नजारा देख सकते हैं। 

जानिए क्रूज के बारे में

वहीं क्रूज की सुविधाओं की बात करे तो इस क्रूज के पेंटाहाउस सुइट में बेडरूम, ड्रेसिंग रूम, लिविंग एरिया और डायनिंग एरिया बना हुआ है। इसके अलावा इस 327 मीटर लंबे और 39 मीटर चौड़े क्रूज पर सनसेट बार और पूल डेक भी है। इसमें रिसॉर्ट डेक एक लैप पूल, 2 हॉट टब पूल और वॉकिंग जॉगिंग ट्रैक भी है। वहीं आपको ये भी बता दें कि इस सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज पर  एक बार में मैक्सिमम 3950 पैसेंजर सफर कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक इस क्रूज को फ्रांस की शिपबिल्डिंग कंपनी ने बनाया है। इस सेलिब्रिटी एसेंट को बनाने में करीब 90 करोड़ डॉलर या 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है। अनंत-राधिका के इस दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में मेहमानों को इस आलीशान क्रूज में इटली से सदर्न फ्रांस के बीच का शानदार सफर कराया जाएगा। ये पूरा सफर करीब 4380 किलोमीटर का होगा। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version