Jun 20, 2024
11:39 PM (IST)
टीम इंडिया ने 47 रन से जीता मैच
टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड में अपना पहल मैच जीत लिया है। 182 रनों के टारगेट के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजाई ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। वहीं, गुलबदीन नैब ने 17 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाजों को 3-3 सफलता मिली। इनके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए और रवींद्र जडेजा-अक्षर पटेल के नाम 1-1 विकेट रहा।
Jun 20, 2024
11:25 PM (IST)
अफगानिस्तान को लगा 9वां झटका
अफगानिस्तान ने अपना 9वां विकेट भी गंवा दिया है। नवीन-उल-हक अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट ले लिए हैं।
Jun 20, 2024
11:24 PM (IST)
राशिद खान हुए आउट
अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान भी आउट हो गए हैं। वह 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Jun 20, 2024
11:17 PM (IST)
अफगानिस्तान को 7वां झटका लगा
टीम इंडिया ने 114 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान को 7वां झटका दे दिया है। मोहम्मद नबी 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Jun 20, 2024
11:12 PM (IST)
टीम इंडिया को मिली छठी सफलता
अफगानिस्तान ने 102 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है। नजीबुल्लाह जादरान 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं।
Jun 20, 2024
11:01 PM (IST)
14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर
अफगानिस्तान की टीम ने 14 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। नजीबुल्लाह जादरान 13 रन और मोहम्मद नबी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया
Jun 20, 2024
10:54 PM (IST)
टीम इंडिया को मिली पांचवीं सफलता
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 5वां झटका दे दिया है। अजमतुल्लाह ओमरजाई 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 75 रन हो गया है।
Jun 20, 2024
10:49 PM (IST)
गुलबदीन नैब हुए आउट
टीम इंडिया को चौथी सफलता मिल गई है। गुलबदीन नैब के रूप में अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा है। वह 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Jun 20, 2024
10:37 PM (IST)
8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर
अफगानिस्तान की टीम ने 8 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। गुलबदीन नैब 10 रन और अजमतुल्लाह ओमरजाई 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jun 20, 2024
10:23 PM (IST)
अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को तीसरा झटका भी दे दिया है। हजरतुल्लाह जजई 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हजरतुल्लाह जजई को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया है। ये जसप्रीत बुमराह की दूसरी सफलता है।
Jun 20, 2024
10:21 PM (IST)
इब्राहिम जादरान हुए आउट
टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई है। इब्राहिम जादरान 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया है। 4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 23 रन हो गया है।
Jun 20, 2024
10:17 PM (IST)
3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर
अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआती 3 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। हजरतुल्लाह जजई 2 रन और इब्राहिम जादरान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jun 20, 2024
10:12 PM (IST)
अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को पहला विकेट मिल गया है। टीम को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई है। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया है। गुरबाज 11 रन बनाकर आउट हुए हैं।
Jun 20, 2024
9:52 PM (IST)
टीम इंडिया ने बोर्ड पर लगाए 181 रन
टीम इंडिया की पारी पूरी हो गई है। 20 ओवर के खेल के बाद टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 32 रनों की पारी खेली। इससे पहले ऋषभ पंत 20 रन और विराट कोहली 24 रन का योगदान देकर गए। दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और फजलहक फारूकी ने 3-3 विकेट झटके। नवीन-उल-हक को भी 1 विकेट मिला।
Jun 20, 2024
9:42 PM (IST)
हार्दिक के बाद जडेजा भी हुए आउट
टीम इंडिया को 7वां झटका भी लग गया है। रवींद्र जडेजा 5 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Jun 20, 2024
9:39 PM (IST)
टीम इंडिया को लगा छठा झटका
टीम इंडिया ने 159 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है। हार्दिक पांड्या 24 गेंदों पर 32 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। अब टीम इंडिया की पारी के आखिरी 2 ओवर बाकी हैं।
Jun 20, 2024
9:31 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव अर्धशतक जड़कर हुए आउट
सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सूर्या ने एक अहम समय पर टीम इंडिया के लिए एक शानदार पारी खेली है। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं।
Jun 20, 2024
9:18 PM (IST)
टीम इंडिया का स्कोर 120 रन के पार
टीम इंडिया ने 15 ओवर के खेल के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। वह 41 रन और हार्दिक पांड्या 13 रन बनाकर फिलहाल क्रीज पर हैं।
Jun 20, 2024
9:09 PM (IST)
13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
टीम इंडिया ने 13 ओवर के खेल के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 33 रन और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर फिलहाल क्रीज पर हैं।
Jun 20, 2024
8:59 PM (IST)
राशिद ने शिवम दुबे को भी किया आउट
राशिद को तीसरी सफलता मिल गई है। इस बार उन्होंने शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया है। शिवम दुबे 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 90 रन बनाकर 4 विकेट गंवा दिए हैं।
Jun 20, 2024
8:43 PM (IST)
विराट कोहली लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। विराट कोहली 24 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विराट को भी राशिद खान ने ही आउट किया है। टीम इंडिया ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।
Jun 20, 2024
8:36 PM (IST)
ऋषभ पंत हुए आउट
टीम इंडिया ने 54 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत 11 गेंदों पर 20 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 4 चौके जड़े। लेकिन राशिद खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
Jun 20, 2024
8:30 PM (IST)
पावरप्ले का खेल खत्म
टीम इंडिया की पारी के पावरप्ले का खेल पूरा हो गया है। शुरुआती 6 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए हैं। विराट कोहली 17 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jun 20, 2024
8:20 PM (IST)
4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
टीम इंडिया ने 4 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और ऋषभ पंत 7-7 रन बनाकर फिलहाल क्रीज पर हैं।
Jun 20, 2024
8:15 PM (IST)
कप्तान रोहित शर्मा हुए आउट
टीम इंडिया ने 11 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित को फजलहक फारूकी ने आउट किया है।
Jun 20, 2024
8:09 PM (IST)
टीम इंडिया की धीमी शुरुआत
टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की है। शुरुआती दो ओवर के खेल के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं।
Jun 20, 2024
7:38 PM (IST)
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
Jun 20, 2024
7:38 PM (IST)
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Jun 20, 2024
7:35 PM (IST)
टीम इंडिया ने जीता टॉस
टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, प्लेइंग 11 में एक बदलाव भी किया है। मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिला है।
Jun 20, 2024
7:24 PM (IST)
बारबाडोस की पिच किसका देगी साथ
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है। इस मैदान की पिच पर तेज गेंदबाजों को जहां उछाल के साथ गेंद को स्विंग कराने का भी मौका मिलता है तो वहीं मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को भी इस पिच से मदद मिलती है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम इस बात को ध्यान में रखते हुए मैदान पर खेलने उतरेगी।
Jun 20, 2024
6:44 PM (IST)
भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड आंकड़े
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें से सात मुकाबले भारतीय टीम जीतने में कामयाब रही है, वहीं एक मैच ऐसा था, जिसका रिजल्ट नहीं आ सका। यानी भारत को अफगानिस्तान से अब तक एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
Jun 20, 2024
6:39 PM (IST)
अफगानिस्तान की टीम का स्क्वॉड
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, मोहम्मद इशाक, नांगेयालिया खारोटे, हजरतुल्लाह जजई।
Jun 20, 2024
6:39 PM (IST)
भारतीय टीम का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन , युजवेंद्र चहल।
Jun 20, 2024
6:36 PM (IST)
टीम इंडिया का पहला सुपर-8 मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी, दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बारबाडोस केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया का अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।