madhoo shah- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अजीब डांस पर ट्रोल हुईं मधू शाह।

90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों की बात करें तो उन दिनों इंडस्ट्री पर ऐश्वर्या राज बच्चन, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, उर्मिला मातोंडकर, प्रीति जिंट और रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियों का बोलबाला था। ये वो अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने उस दौर के सुपरस्टार्स के साथ काम किया और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस मधू शाह भी 90 के दौर की उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से खूब तारीफें लूटीं। एक्ट्रेस मधू ने अपने करियर में ज्यादा फिल्में तो नहीं कीं लेकिन इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर अपना नाम बनाने में जरूर कामयाब रहीं। उनकी ‘रोजा’ और ‘फूल और कांटे’ जैसी फिल्में तो आज भी कोई नहीं भूल पाया है। लंबे समय से मधू किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए जरूर अपने फैंस से जुड़ी हैं।

‘नादानियां’ पर झूमीं एक्ट्रेस मधू

मधू सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियो-फोटो शेयर करती रहती हैं, जिन पर उनके फैन रिएक्शन देना नहीं भूलते। लेकिन, अब मधू ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। इस वीडियो में मधू पजामा पहनकर अजोब-गरीब डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं। उनकी आंखे भी सूजी-सूजी लग रही हैं और चेहरा भी कुछ अलग लग रहा है। सोशल मीडिया पर मधू का यह वीडियो कई यूजर्स को रास नहीं आया। 

मधू ने वीडियो का कमेंट बॉक्स किया बंद

वीडियो में मधू को ‘नादानियां’ सॉन्ग पर झूमते देखा जा सकता है। यूजर्स ने जैसे ही मधू का ये डांस वीडियो देखा, वह एक्ट्रेस को निशाने पर लेने लगे। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि अभिनेत्री नशे में लग रही हैं। एक्ट्रेस ने दो दिन पहले ही ये वीडियो शेयर किया था, जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। ऐसे में ट्रोलिंग से बचने के लिए अभिनेत्री ने भी एक रास्ता खोज निकाला। उन्होंने अपना ये वीडियो तो डिलीट नहीं किया, लेकिन इसका कॉमेंट बॉक्स जरूर बंद कर दिया। ताकि कोई इस पर भद्दी टिप्पणी ना कर पाए।

हिंदी ही नहीं तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी किया काम

वीडियो में एक्ट्रेस मधू कू ब्लैक एंड व्हाइट को-ओर्ड स्लीपवियर में देखा जा सकता है। पजामा और क्रॉप टॉप में मधू जिम एरिया में डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, यूजर्स को उनका यह अवतार जरा भी पसंद नहीं आया। अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई शानदार फइल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने ‘फूल और कांटे’, ‘रोजा’, ‘प्रेम योग’, ‘ऐलान’, ‘जल्लाद’ और ‘दिलजले’ जैसी शानदार हिंदी फिल्मों के साथ ही कई बेहतरीन तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version