पुलिस ने धरना स्थल खाली करवाया
ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो पॉइंट’ पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही देर रात धरना स्थल खाली को खाली करवा दिया। जानकारी के मुताबिक देर रात भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे और धरना दे रहे किसानों को गिरफ्तार कर एरिया को खाली करवा लिया है। बुधवार को किसानों ने ज़ीरो पॉइंट पर पंचायत बुलाई थी, यह पंचायत मंगलवार को हुई किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गयी थी।
126 किसानों को जेल से किया गया था रिहा
जानकारी के अनुसार, पंचायत के दबाव में पुलिस ने सभी 126 किसानों को जेल से रिहा कर दिया था लेकिन देर रात फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जबकि बुधवार शाम को किसानों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में यह तय किया गया था कि रात में किसान ज़ीरो पॉइंट पर रहेंगे और आज सुबह वार्ता कर प्रेरणा स्थल पर दोबारा धरना शुरू करने को लेकर फैसला किया जाएगा। दरअसल जेल से छूटने के बाद किसान अपनी मांगों को लेकर प्रेरणा स्थल पर धरना देने की योजना बना रहे थे।