दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ही SIT का गठन होगा। सभी घोटालों की जांच होगी। ऐसे में माना जा रहा है एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल जाएंगे।
आला अधिकारियों को सचिवालय पहुंचने का निर्देश
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय में आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए अधिकारियों को पहुंचने के लिए बोला गया है। सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है।