• दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वासुदेव घाट पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ यमुना आरती की।

    Image Source : PTI

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वासुदेव घाट पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ यमुना आरती की।

  • Image Source : PTI

    दिल्ली की नई सरकार के मुखिया के तौर पर रेखा गुप्ता ने आरती के दौरान कई अनुष्ठानों को पूरा किया। इस दौरान पुजारी मंत्रोच्चार भी करते रहे।

  • Image Source : PTI

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी में प्रदूषण और इसकी सफाई बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया था। AAP संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना के अत्यधिक प्रदूषित होने को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हमला किया था।

  • Image Source : PTI

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अपने कैबिनेट सहयोगियों प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ कैबिनेट की पहली बैठक से पहले ‘मां यमुना पूजा’ की।

  • Image Source : x.com/Virend_Sachdeva

    आरती के दौरान पूरे घाट पर माहौल भक्तिमय हो गया था। इस दौरान घाट पर राम भजन बजाए गए और ‘जय श्री राम’’ और ‘यमुना मैया की जय’ के जयकारे लगाए गए।

  • Image Source : x.com/Virend_Sachdeva

    बता दें कि कई बीजेपी नेताओं ने जीत के बाद यमुना के पुराने गौरव को लौटाने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई थी। सफाई अभियान के तहत खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेजर पहले ही काम पर लगाए जा चुके हैं।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version