
चंदर विहार इलाके में गिरी दीवार
नई दिल्ली: दिल्ली के मधु विहार थाना इलाके के चंदर विहार इलाके में शुक्रवार शाम छठी मंजिल के मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। आज बिल्डिंग की दीवार गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
सीसीटीवी में क्या दिखा?
CCTV में देखा जा सकता है कि किस तरह से राहगीर चलते हुए जा रहा है और अचानक उसके ऊपर दीवार गिर पड़ती है। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो जाती है। वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, राह चलते हुए भी मौत आ सकती है।
इस दौरान सीसीटीवी में यह भी दिखाई दे रहा है कि घायलों को बचाने की कोशिश करने वाले लोग भी घायल हो जाते हैं। दरअसल दीवार गिरने के 2 मिनट बाद फिर से दीवार गिरती है, जिससे मौके पर एक महिला और कुछ लोग भी गिर पड़ते हैं। हालांकि घायल महिला को लोगों के द्वारा अस्पताल भेज दिया गया।