फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी
Image Source : AP
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी

Americs Florida University Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। यहां अक्सर इस तरह घटनाएं होती रहती हैं। अब फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की है। गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई  है और कम से कम 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

20 साल के युवक ने की फायरिंग

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान फीनिक्स इकनर के रूप में की गई है। इकनर की उम्र 20 साल है और ऐसी जानकारी है भी कि युवक के पिता पुलिस में हैं। पुलिस के मुताबिक इकनर ने फायरिंग के लिए अपनी मां की बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है।

बजने लगा अलार्म

गोलीबारी की घटना के बाद यूनिवर्सिटी के कैम्पस में डर का माहौल दिखा। कुछ लोग परेशान और भावुक नजर आए। एक शख्स ने बताया कि गोली बारी के दौरान वह लाइब्रेरी में था। इसी दौरान अलार्म बजने लगे। अलार्म बजने के मतलब यह था कि यूनिवर्सिटी में कोई एक्टिव शूटर है।

Image Source : AP

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, परेशान दिखे लोग

 

20 साल के युवक ने की फायरिंग

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान फीनिक्स इकनर के रूप में की गई है। इकनर की उम्र 20 साल है और ऐसी जानकारी है भी कि युवक के पिता पुलिस में हैं। पुलिस के मुताबिक इकनर ने फायरिंग के लिए अपनी मां की बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘यह एक भयानक घटना है, यह दुखद है कि इस तरह की घटनाएं होती हैं।’

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सेना ने 4 आतंकवादियों को किया ढेर

इटली में केबल कार का तार टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा, 4 पर्यटकों की मौत एक घायल

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version