पाकिस्तान एयर फोर्स के ऑफिसर की वाइफ के साथ सरगोधा में ज्योति मल्होत्रा

पाकिस्तान एयर फोर्स के ऑफिसर की वाइफ के साथ सरगोधा में ज्योति मल्होत्रा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान से कनेक्शन के एक-एक सबूत सामने आ रहे हैं। एक तस्वीर में ज्योति मल्होत्रा सरगोधा में पाकिस्तान एयर फोर्स के ऑफिसर की वाइफ के साथ दिख रही है।

Image Source : INDIATV

सरगोधा में ज्योति मल्होत्रा

ज्योति मल्होत्रा के साथ कई यूट्यूबर के तार भी जुड़ते जा रहे हैं। ‘डॉक्टर यात्री’ के यूट्यूबर के साथ ज्योति की तस्वीर सामने आई है। डॉक्टर यात्री के यूट्यूबर पिछले साल पाकिस्तानी दूतावास की नेशनल डे पार्टी में शामिल हुए थे। ज्योति की तरह ‘डॉक्टर यात्री’ के यूट्यूबर भी पाकिस्तान जा चुके हैं।

Image Source : INDIATV

डॉक्टर यात्री के यूट्यूबर के साथ ज्योति मल्होत्रा

ज्योति के साथ गुरुग्राम से यूट्यूबर मनु मेहता का भी कनेक्शन सामने आया है। दोनों की साथ में तस्वीर सामने आई है। पाकिस्तानी दूतावास में इनकी मुलाकात हुई थी। इनसे बात करते हुए ज्योति बताती है कि इसके दादा मुलतान से है और दादी बहावलपुर से है।

Image Source : INDIATV

गुरुग्राम से यूट्यूबर मनु मेहता के साथ ज्योति मल्होत्रा

इसके अलावा ओडिशा के पुरी की प्रियंका सेनापति के साथ भी ज्योति मल्होत्रा की फोटो सामने आई है। ये ज्योति मल्होत्रा के साथ केरल और पहलगाम भी गई है और इसने पाकिस्तान की भी यात्रा की है। ये कई ब्लॉग्स में ज्योति के साथ देखी गई है।

Image Source : INDIATV

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति के साथ ज्योति मल्होत्रा

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version