
सिद्धारमैया ले रहे बड़े एक्शन।
बेंगलुरु में बीते बुधवार को मची भगदड़ के बाद से लगातार राजनीतिक हंगामा जारी है। भाजपा और अन्य विपक्षी दल लगातार सिद्धारमैया सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सीएम सिद्धारमैया ने कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अब शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्नाटक सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, के. गोविंदराज को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, ये अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये कार्रवाई बेंगलुरु भगदड़ के मामले में की गई है या किसी अन्य मामले में।
