Maharashtra
Image Source : INDIA TV
उद्धव ठाकरे गुट छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए तमाम कार्यकर्ता

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कल्याण शहर में शिवसेना ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। ठाकरे गुट के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है और वह शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। विधायक विश्वनाथ भोईर की मौजूदगी में पार्टी में सैकड़ों लोग शामिल किए गए हैं। 

शिंदे का ऑपरेशन टाइगर हो रहा लोकप्रिय

दरअसल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर के तहत कई लोग शिंदे गुट में शामिल रहे हैं। कल्याण में तमाम लोगों द्वारा शिंदे गुट ज्वाइन करने पर विधायक विश्वनाथ भोईर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘कल्याण के बहुत से UBT के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, एकनाथ शिंदे और उनके बेटे की कार्यशैली को देखकर शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। हम सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हैं और आगे के कार्य के लिए शुभेच्छा देते हैं।’ (कल्याण से सुनील शर्मा)

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version